125 एकड़ में फैला तालाब सूखा लोग हो रहे पानी को परेशान तो मवेशी भी भटक रहे STVN INDIA |SAGAR TV NEWS

 

गर्मी का मौसम है ऐसे में सागर जिले के
खुरई के गढौला जागीर गांव में 125 एकड़ में फैला तालाब सूख चुका है। जिससे मवेशी पानी की तलाश में भटक रहे हैं तो वही पीने के पानी के लिए लोग भी परेशान हो रहे हैं।
दरअसल सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए गए तालाब अवैध खेती से नवंबर महीने से ही सूखना शुरू हो जाते हैं। गर्मियों तक हालात यह होते हैं। कि मवेशियों को पीने के लिए भी पानी नहीं बचता है। कुछ सालों से ऐसी स्थिति बन रही है कि खेती होने से तालाब उथले हो गए हैं। तालाबों को गहरीकरण करने का सिंचाई विभाग में कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में यह तालाब अपना अस्तित्व खो देंगे। गढौला जागीर गांव का प्राचीन तालाब करीब 125 एकड़ में फैला हुआ है पहले यह गर्मियों में भी भरा रहता था। लेकिन तालाबों में अवैध खेती के कारण यह उथले हो गए हैं। जिससे इनमे पानी भराव की क्षमता कम हो गई है। खेती के लिए तालाब के पानी की सिंचाई के साथ पानी को खाली भी कर दिया जाता है। जिससे खेती की जा सके। गांव का यह प्राचीन तालाब है इससे नहरें निकली थी लेकिन नहरें टूट गई है। इनकी मरम्मत भी नहीं हुई। तालाब के गहरीकरण कराने का हर साल प्रयास किया जाता है पर खेती पर रोक लग जाए तो इस तालाब के पानी से 10 गांव के लोगों को खेती के लिए पानी मिलेगा और गर्मियों में भी पानी भरा रहेगा। इस समय स्थिति ये है कि यहां पर लोग क्रिकेट खेलते हैं। तालाब के बीचोबीच जो 10 फुट का गड्ढा खोदा गया है उसमें ही केवल थोड़ा बहुत पानी बचा हुआ है।


By - Manoj Badhwani (M.P)
31-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.