देवर के प्यार में महिला ने 5 साल पहले पति को मारकर घर में दफनाया, अब उसका भी मर्डर || STVN INDIA ||

 

भोपाल के कोलार इलाके में युवक के शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। युवक को उसी की भाभी उर्मिला मीणा ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर मारा है। इसके बाद शव कलियासोत नदी किनारे फेंक दिया। महिला ने पूछताछ के दौरान बताया, 5 साल पहले इसी देवर के प्यार में उसने पति की हत्या कर दी थी। यही नहीं, जिस घर में दोनों ने पति को दफनाया, वह उसमें अब तक रह भी रही थी।पुलिस ने महिला की निशानदेही पर पति का कंकाल भी घर में से खाेदकर निकाल लिया।

जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले उर्मिला, उसका पति, देवर मोहन मीणा, बेटे-बेटी के साथ कोलार के दामखेड़ा झुग्गी में रहती थी। उर्मिला ने पूछताछ में बताया, उसका पति विकलांग था। इस कारण वह उसे पसंद नहीं करती थी। इसके चलते मोहन के साथ उसके अवैध संबंध बन गए थे। यह बात पति को पता चल गई थी। इसके चलते रास्ते से हटाने के लिए 5 साल पहले ही मोहन के साथ मिलकर पति के सिर पर पत्थर मार कर हत्या कर दी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को घर में ही दफना दिया था। अब उसके दूर के दूसरी महिला से संबंध हो गए थे, इसी को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा था

 

 
 

By - Sagar Tv News
31-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.