नन्हे मेहमानों से गुलज़ार हुआ पेंच टाइगर रिजर्व पांच नन्हे शावकों की चहल कदमी || SAGAR TV NEWS ||

 

एमपी के सिवनी जिले का पेंच टाइगर रिजर्व नन्हे मेहमानों से गुलजार हुआ है। टी-4 बाघिन ने पाँच शावकों को जन्म दिया है। जहां पार्क में ये पांचों शावक बाघिन के साथ नज़र आए। जिस वजह से यहां का नज़ारा और भी ज्यादा सुंदर हो गया है। नन्हे शावकों को अठखेलियां करते हुए देखा जा सकता है। 

आपको बता दें कि टी 4 बाघिन पाटदेव वाली बाघिन के नाम से मशहूर है। जो अब तक 15 शावकों को जन्म दे चुकी है। यहां का माहौल और भी शानदार हो गया है। 

पार्क के FD ने फ़ोन पर बताया कि पाटदेव वाली बाघिन टी-4 ने पाँच शावकों को जन्म दिया है। शावक अभी साढ़े पाँच महीने के हैं। पार्क का अमला उन पर नज़र रखे हुए है।


By - punit kapur seoni (m.p.)
30-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.