चोरी करने घुसे थे रिटायर्ड SI घर में और मर्डर कर दिया 3 गिरफ्तार

 

 

 

 

एमपी की ग्वालियर पुलिस  ने बुधवार को हुई रिटायर्ड SI  की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी चोरी की नीयत से रिटायर्ड SI के घर में घुसे थे और विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी।

ग्वालियर एसपी अमित सांघी  ने  जानकारी देते हुए बताया कि पिछले बुधवार को बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा श्रीविहार कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड SI की हत्या करने में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार साक्ष्य जुटा रही थी। इस दौरान एक नीले रंग की अपाचे पर तीन संदिग्ध लड़कों के मृतक के घर के आसपास घूमने की जानकारी मिली जिसके सहारे पुलिस आरोपियों तक पहुँच गई ।

एसपी के मुताबिक घटना के बाद से ही एडिशनल एसपी  सीएसपी ग्वालियर  टी आई बहोड़ापुर और क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों की तलाश कर रही थी। अपाचे का क्लू मिलते ही आरोपी पकड़ में आ गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की इरादे से रिटायर्ड SI मेघ सिंह कुशवाह के घर में घुसे थे । रिटायर्ड SI शराब के नशे में थे, आहट मिलने पर वे जाग गए और शोर मचाने लगे। तभी एक आरोपी ने उनके सिर पर हाथ में पहने कड़े से वार कर दिया और गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गई।

फिर ये लोग रिटायर्ड SI के घर से LED टीवी,दो मोबाइल,सोने की अंगूठी, 12 बोर की बंदूक और कारतूस लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया टीवी(TV), मोबाइल  , सोने की अंगूठी  और कारतूस बरामद कर लिया है। बंदूक आरोपियों ने किसी के घर रखवा दी है जल्दी ही उसे भी बरामद कर लिया जायेगा।


By - Sarvesh Purohit (Gwalior M.P.)
29-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.