TOP_10_मध्यप्रदेश : देह व्यापार के अड्डे से 5 युवतियां पकड़ी || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा फिर..
उज्जैन में पति, पत्नी और वो के बीच हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा सड़क पर चला। पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका को एक घर से रंगेहाथ पकड़ लिया। उसने परिजनों के साथ मिलकर दोनों से मारपीट की। पति ड्यूटी का बहाना बनाकर घर से गया था।

महिलाओं की अस्मत लूटने वाली गैंग
ग्वालियर में पुलिस ने चोरी के बाद महिलाओं से रेप करने वाले गिरोह को पकड़ा है। बदमाश घर में चोरी के बाद महिला से गैंगरेप करते थे। गिरोह में मुरैना और राजस्थान के बदमाश शामिल हैं। 12 दिन पहले इस गिरोह ने ग्वालियर के बिजौली स्थित सिद्धिपुरम में चोरी की थी। इसी केस की जांच के दौरान इस गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है।

28 अप्रैल को शादी, 28 मई को मौत
भिंड की चंबल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। चार युवक लोग नदी में नहाने गए थे। इनमें से दो लोगों को वहां मौजूद चरवाहों ने बचा लिया। इसमें एक युवक की 28 अप्रैल की शादी हुई थी। यह भात फल की रस्म को पूरा करने मामा के घर आए थे। ठीक एक महीने बाद 28 मई उसकी मौत हो गई

SAF जवान को पीटा, डॉक्टरों पर FIR
रीवा शहर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में SAF जवान को पीटने वाले डॉक्टरों पर पुलिस कार्रवाई की है। 6 डॉक्टरों के खिलाफ नामजद और 4 अज्ञात के खिलाफ अमहिया थाने में मामला दर्ज ​कराया है। SP राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी हो, अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गर्भवती महिला से मारपीट और रेप
छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र में एक दलित परिवार की पांच माह की गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसे गांव के दबंगों ने घर में घुसकर पीटा और उसके साथ बलात्कार किया मारपीट की वजह दबंगों के लिए मजदूरी न करना बताई जा रही है। वही पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।


ब्यूटी पार्लर में सैक्स रैकेट का खुलासा
ग्वालियर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने ऑर्गेनिक ब्यूटी पार्लर के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से ब्यूटी पार्लर की संचालिका समेत 5 युवतियां को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

अपने आदेश से बैकफुट पर प्रशासन
सागर में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रशासन एक्शन मोड में है। लेकिन प्रशासन ने सागर में पूर्व में मिली कोरोना कर्फ्यू के दौरान छूटों को समाप्त कर लागू ई-पास लागू करने के आदेश को चार घंटे में ही वापस ले लिया। अब इमरजेंसी में लोगो को एक दिन का पास लागू होगा।

रायसेन में मुख्यमंत्री ने ली बैठक
रायसेन जिले की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शामिल हुए ।उन्होंने ने कहा कि कोरोना स्थिति नियंत्रण में हैं। दुकानदार और खरीददार दोनो कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करें। सभी प्रकार के आयोजन बंद रहेंगे, शादी विवाह में अधिकतम 10 लोग हो, ज्यादा लोगों की भीड़ न हो। समय ऐसा नहीं है कि हम भीड़ लगाएं।


कमलनाथ ने फिर भाजपा को घेरा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व CM कमलनाथ ने एक बार फिर भाजपा को घेरा है। कमलनाथ ने कहा है कि भारत महान नहीं, बल्कि बदनाम है। हालत ये है, विदेशों में अब भारतीय ड्राइवरों की टैक्सी में कोई बैठने को तैयार नहीं है। इसके लिए पीएम मोदी और उनकी सरकार जिम्मेदार है। मोदी सरकार को केंद्र में 30 मई को 7 साल पूरे हो रहे हैं। उन्हें जवाब देना चाहिए।

साईकिल पर सरकार
भोपाल में कोरोना की रफ्तार रोकने के लिए अब चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग खुद ही सड़क पर उतर आए हैं। पहली बार है जब लोगों का हाल जानने के लिए शासन और प्रशासन साइकिल पर निकला है। सारंग ने इस दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल जाना। उनके साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते नजर आए।


By - Sagar Tv News
28-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.