रोड एक्सीडेंट में 1 की गयी जान दूसरे की हालत नाजुक || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||
बीना के भरछा तिराहे पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक 19 वर्षीय बबलू कुशवाहा निवासी घोरट थान खुरई शहरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तो वहीं बाइक पर सवार 25 वर्षीय पूरन कुशवाहा निवासी घोरट गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 100 डायल की मदद डी इलाज के लिए सिविल अस्पताल बीना में भर्ती कराया गया। जहां पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।