कोरोना वैक्सीन की कमाई से दुनिया में बने 9 नए अरबपति, जानिए कौन लोग है ये || STVN INDIA ||

 

 

एक साल से कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। इस दौर में जहां अधिकांश लोगों को भारी नुकसान हुआ है, वहीं कुछ की किस्मत चमक गई। कोरोना वैक्सीन की अनुमति मिलने के बाद हुए मुनाफे से नौ लोगों को अरबपति बना दिया है। पीपल्स वैक्सीन अलायंस ने गुरुवार को कहा है कि इन नौ लोगों की संपत्ति 19.3 अरब डॉलर (1.41 लाख करोड़) बढ़ गई है।

इस राशि से गरीब देशों को जरूरत से 1.3 गुना ज्यादा टीके मिल सकते हैं। ‘द पीपल्स वैक्सीन अलायंस’ विभिन्न संगठनों और कार्यकर्ताओं का समूह है जो वैक्सीन पेटेंट अधिकार खत्म करने की मांग कर रहा है। ऑक्सफैम भी इसका हिस्सा है। अलायंस के मुताबिक नए धनकुबेरों के अलावा 8 मौजूदा बिलियोनेयर की संपत्ति में 2.35 लाख करोड़ की वृद्धि हुई है। नई सूची में सबसे ऊपर दवा कंपनी मॉडर्ना के स्टीफन बैंसेल और बायोएनटेक के उगुर साहीन हैं।

रिसर्च में सहयोग देने वाली संस्था ग्लोबल जस्टिस नाउ की प्रमुख हाइडी चाओ ने कहा, वैक्सीन करदाताओं के पैसे से बनी हैं। कुछ लोग धन कमाएं और करोड़ों लोग कोरोना के चपेट में रहें यह ठीक नहीं। जब भारत जैसे देश में रोज हजारों लोग मर रहे हैं तब दवा कंपनियों के अरबपति मालिकों के हितों को तरजीह नहीं देनी चाहिए। जी20 देशों का वैश्विक स्वास्थ्य सम्मेलन को देखते हुए अलांयस का बयान महत्वपूर्ण है, क्योंकि इनमें से कई देश वैक्सीन को पेटेंट अधिकारों से मुक्त करने के विरोधी हैं।


1 स्टीफन बैंसेल (मॉडर्ना सीईओ) -
2. उगुर साहीन (बायोएनटेक कोफाउंडर) -
3 टिमोथी स्प्रिंगर (मॉडर्ना में निवेशक) -
4. नुबूर अफयान( मॉडर्ना चेयरमैन) - 5. जुआन लोपेज (रॉवी चेयरमैन)
6 रॉबर्ट लैंगर (वैज्ञानिक, निवेशक) -
7. जु ताओ (केनसिनो कोफाउंडर
8 क्वियू डोंग्जू (एसवीपी केनसिनो)
9 माओ ह्युइनहोआ (कोफाउंडर केनसिनो)

ये 9 लोग ऐसे लोग है जो वैक्सीन से बने नए अरबपति की लिस्ट में शुमार हो गये है


By - sagar tv news
24-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.