सागर सहित 22 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक़ प्रदेश में नमी बनी हुई है। इस वजह से कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने प्रदेश के जबलपुर संभाग के 8 जिलों के साथ सागर, दमोह, उमरिया, भोपाल, विदिशा, रायसेन, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, नीमच, मंदसौर, गुना, होशंगाबाद  जिलों में बारिश होने की आशंका जताई है।


By - Sagar Tv News
23-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.