विधायक हो तो ऐसा.. मरीजों को नहीं मिली एंबुलेंस तो अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी दे दी

 

 

गुना जिले के चांचौड़ा विधानसभा क्षेत्र में एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति खराब है। चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह को अपना निजी वाहन मरीजों को देना पड़ा। यह वाहन एंबुलेंस की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। मंगलवार को विधायक ने अपनी गाड़ी मरीजों के लिए सौंप दी। कुछ दिनों पूर्व चांचौड़ा विधायक ने एक वीडिया जारी कर यह कहा था की कई मरीजों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राजस्थान सीमा से लगे जो गांव हैं , वहां चिकित्सा व्यवस्था लोगों को नहीं मिल पा रही है।

मंगलवार को उन्होंने अपनी गाडी इस काम के लिए सौंप दी। इसी दिन से ही एंबुलेंस के रूप में गाड़ी का उपयोग भी शुरू कर दिया गया।


By - sagar tv news
19-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.