दुनिया छोड़ने के बाद महिला को चार कंधे भी नहीं हुए नसीब || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

कोरोना से किसी की मौत हो वो अलग बात है लेकिन सामान्य मौत होने के बावजूद भी लोग अंतिम संस्कार में जाने से डर रहे हैं। सागर जिले के शाहगढ़ में जब एक महिला की मौत हुई तो उसे शमसान ले जाने के लिए चार कंधे भी नसीब नहीं हुए इसके बाद नगर परिषद के वाहन से उसे मुक्तिधाम लेकर गए। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर एक में रहने वाली 45 साल की विधवा महिला मल्लोंबाई आदिवासी की सामान्य बीमारी के कारण मौत हो गई। बताया गया कि वो मलेरिया बुखार से पीड़ित थी और कोरोना जांच नेगेटिव थी। मृतक महिला की दो बच्ची है। जिसमें एक बच्ची की शादी हो गई थी और एक नाबालिग महिला के साथ रहती थी। मल्लो बाई की मौत की खबर बड़ी बेटी को दी गयी तो वो अपने पति के साथ घर आई इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की गई। आस पड़ोस और बाकी लोग आगे नहीं आये। जिससे मायूस  मृतक महिला की लड़की ने अंतिम संस्कार करने की सूचना नगर परिषद को दी। तब कही वाहन की मदद से शव को लेकर गए। जहां मुहल्ले के कुछ जागरूक ने विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया।


By - Sunil Tiwari Shahgarh MP
18-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.