500 रुपये की शर्त और शराब के नशे में युवक ने कोबरा सांप से लिया पंगा और लग गए ठिकाने- वीडियो वायरल

 

 

एक कहावत है आ बैल मुझे मार लेकिन उत्तराखंड से एक सनसनीखेज घटना सामने आई जहां एक युवक ने महज 500 रुपये की शर्त में खुल्लम खुल्ला कोबरा साँप से पंगा ले लिया, और सेखी बघारने के चक्कर में अपनी जान गंवा बैठा। क्योंकि युवक ने उसे पकड़ने हाथ आगे बढ़ाया तभी कोबरा ने उसे डस लिया। दरअसल ये पूरी घटना पौड़ी गढ़वाल से सामने आई। जो करीब हफ्ते भर पुरानी बताई जा रही है। वीरोंखाल ब्लाक के सुकई गांव का रहने वाला सुरेश कुमार बैंड बजाने का काम करता था। मंगलवार को सुरेश अपने चार अन्य साथियों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद गांव लौट रहा था। सभी युवक नशे में थे। इस दौरान उन्हें रास्ते में कोबरा नजर आया। कोबरा को देखकर नशे में चूर युवक रुक गए। इस बीच उनमें शर्त लगी कि जो भी साथी कोबरा को गले में डालेगा उसे 500 रुपये दिए जाएंगे। सुरेश ने कोबरा को पकड़ने का प्रयास किया। तभी उसे सांप ने डस लिया। जिससे सुरेश की मौत हो गई। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।


By - sagar tv news
17-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.