बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए गुजरात के इस फाउंडेशन ने की करोडो की मदद

छतरपुर जिले के नौगांव टीवी अस्पताल को अब आईसीयू वार्ड में तब्दील किया जा रहा है जिसमें सूरज हीरा फाउंडेशन गुजरात ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की स्वास्थ्य सामग्री जिला प्रशासन को भेंट करते हुए नौगांव में लोगों को बेहतर इलाज की उम्मीद की है जिसको लेकर जिला प्रशासन एवं सूरज हीरा फाउंडेशन गुजरात ने इसका विधिवत शुभारंभ किया है।

सूरज हीरा फाउंडेशन गुजरात के ट्रस्टी धर्मेंद्र लटोरिया ने बताया कि हम सक्षम है तो हमने अपना फर्ज निभाया है इसमें नौगांव की जनता पर कोई एहसान नहीं किया। सामग्री के रूप में 10 बैंटिलेटर,30 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन,50जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर बड़े, 20 जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर छोटे, सीबीसी ब्लड टेस्ट मशीन,2 ईसीजी मशीस,100 ऑक्सीजन फ्लो मीटर,50 ओक्सी मीटर,, आदि साम्रगी फिलहाल भेजी और साम्रगी जल्द पहुँच जाएगी। इसके साथ ही कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कहा कि जब इतना बड़ा काम सूरज फाउंडेशन गुजरात ने कर दिया तो जिला प्रशासन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ने के लिए तैयार है यहां पर डॉक्टर स्टाफ सहित अनेक लोगो की मौजूदगी में मरीजों का बेहतर इलाज किया जाएगा। और अगर इस फाउंडेशन को नगर के लिए और भी जो भी करने की इच्छा हो उसके लिए जिला प्रशासन जमीन से लेकर तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराएगा ।


By - SAGAR TV NEWS
14-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.