कोरोना पीड़ित माँ की सांसे थमते ही बेटों ने अस्पताल में मचाया गदर कर दी तोड़फोड़

एमपी के बैतूल जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में जमकर हंगामा हुआ। यहां आमला की रहने वाली कोविड पीड़ित महिला सुखबन्ति बाई की मौत हो जाने की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो उन्होंने वार्ड में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। परिजनों ने कोविड वार्ड के खिड़कियों के कांच फोड़ दिए। कई मशीनों को फेंक दिया। यहां तक की एक डॉक्टर पर भी हमले की कोशिश की गई। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और मृतिका के दोनो पुत्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
परिजनों का आरोप है कि महिला को  कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था। ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने के बावजूद उन्हें ऑक्सीजन नहीं लगाया गया। जिसकी जानकारी लगातार स्टाफ को दी जा रही थी। जैसे ही महिला की मौत हो जाने की सूचना परिजनों को दी गयी। तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। और उन्होंने वार्ड में ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। और तोड़फोड़ भी की। 
वहीं डॉक्टर का कहना है कि महिला को ऑक्सीजन लगा दी गयी थी। लेकिन पहले ही उसे काफी गंभीर स्तिथि में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को बचाने के डॉक्टरों ने पूरे प्रयास किये लेकिन उसकी जान नही बच पाई।
तो दूसरी तरफ पुलिस ने महिला के पुत्रों के खिलाफ हुई शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। इधर ड्यूटी डॉक्टर का कहना है कि महिला बेहद गंभीर स्थिति में आई थी जिसे बचाने का पूरा प्रयास किया गया। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद परिजनों ने उन पर ही हमले की कोशिश की।
टीआई संतोष पन्द्रे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

By - SAGAR TV NEWS
12-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
अतिउत्साह में BJP प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी पर की टिप्पणी, कांग्रेस नेता ने दी प्रतिक्रिया
by sagarttvnews, 02-Apr-2024
व्यापारी के बैग में मिले 48 लाख, पुलिस ने बनाई जब्ती, जानिए व्यापारी ने क्या कहा?
by sagarttvnews, 01-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.