पुलिस ने चैकिंग के दौरान रोका तो भाजपा नेता ने झाड़ा अपना रौब वीडियो वायरल


कोरोना काल में पुलिस दिन -रात ड्यूटी दे रही है और अनावश्यक अपने घरों से बाहर निकल रहे लोगों से पूछताछ कर रही है।एमपी के गुना में पुलिस को एक भाजपा नेता को रोकना भारी पड़ गया। नेताजी ने पुलिस को जमकर खरी खोटी सुना दी और अपनी पहचान का रौब दिखा दिया। भाजपा नेता का विडिओ अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।शहर के अम्बेडकर भवन के पास लगाए गए चैकिंग पॉइंट के दौरान पुलिस अपनी रूटीन कार्यवाही को अंजाम दे रही थी। तभी पुलिस को एक गाड़ी को रोका गाड़ी के रोकते ही उसमें बैठे नेताजी बुरी तरह से उखड़ गए। ये व्यक्ति भाजपा के नेता और पंचायत मंत्री के करीबी महेश रघुवंशी बताये जा रहे हैं। वे यहीं नहीं रुके कार अपने घर रखने के बाद देर शाम वे एक बार फिर पैदल उसी चौराहे पर पहुँच गए और फिर पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहने लगे। दो बार उन्होंने पुलिस पर रौब झाड़ा। जब पुलिसकर्मी इन नेताजी के विडिओ बनाने लगी तो इन्होने गाली गलौच करना शुरू कर दी। वीडियो में नेताजी की झुंझलाहट को देखकर आसानी से समझ सकते हैं कि गाडिय़ों के रूटीन चेकअप को नेताजी ने अपना स्टेट सिंबल बना लिया। यहाँ पुलिस भी कार्यवाही के दौरान बेबस नजर आई।


By - SAGAR TV NEWS
11-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.