TOP_10_मध्यप्रदेश : लुटेरी दुल्हन नगदी व जेवर लेकर शादी की रात ही भाग गई |STVN INDIA|SAGAR TV NEWS|

 

MP में तीसरी लहर की तैयारी

कोरोना संक्रमण में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। प्रदेश में बच्चों के आईसीयू बेड के साथ ही करीब 1100 आईसीयू बेड बढ़ाए जाएंगे। सोमवार को चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि प्रदेश में संभावित तीसरी लहर की तैयारी शुरू कर दी है।

 

 

MP में भाजपा विधायक का निधन 

एमपी में एक और विधायक की ईलाज के दौरान मौत हो गई है सतना जिले के रैगांव विधानसभा से भाजपा MLA जुगुल किशोर बागरी का भोपाल में दम तोडा है। वे कुछ दिन पहले संक्रमित हुए थे। इसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पार्टी और उनके समर्थको में शोक की लहर दौड़ गई है

 

 

पुलिस पर हमला 7 घायल 

शिवपुरी जिले के राजगढ़ गांव में कोरोना महामारी को लेकर ग्रामीण टोना-टोटका कर रहे थे। इसके लिए गांव से बाहर माता मंदिर पर भंडारा आयोजित कर दिया। 400 से 500 लोगो की भीड़ जुटने की सूचना मिलने पर अमोला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मंदिर पर लोगों को समझा रही थी, तभी मंदिर के पीछे छुपे लोगों ने पथराव कर दिया। पथराव में थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मी जख्मी हो गए हैं।

 

पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव 

सिंगरौली में पुलिस की टीम पर एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार हमला हुआ है। बाजार बंद करवाने पहुंची पुलिस पर महिलाओं ने हमला कर दिया है। पुलिस-प्रशासन की टीम को महिलाओं और बच्चों के समूह ने पथराव कर भगा दिया। बड़ी संख्या में बाजार में एकत्र हुई भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी की है। हालांकि सभी अधिकारी सुरक्षित हैं। 

 

घूम रहे संक्रमित को पुलिस ने पकड़ा

सागर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी लापरवाही सामने आई है। कोरोना पॉजिटिव युवक बाजार में बाइक पर घूमते हुए पकड़ाया है। पुलिस ने युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया है। सोमवार दोपहर कोतवाली थाना पुलिस कटरा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी तभी वह पकड़ा गया 

 

 

नकली रेमडेसिविर से पहली मौत इंदौर में!

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन से इंदौर में पति और पत्नी की हुई है। संभवत: नकली इंजेक्शन से कोरोना संक्रमित की मौत का पहला मामला है। इसका खुलासा आरोपियों की फोटो सार्वजनिक होने के बाद हुई है। जिस व्यक्ति ने इंजेक्शन खरीदा था, उसने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

 

देवास में तेंदुए का आतंक

देवास जिले के उदयनगर में दादी के साथ सो रहे पोते को तेंदुआ उठाकर ले गया। दादी ने शोर मचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सोमवार को जंगल में बालक का सिर मिला है लेकिन धड़ गायब है। घटना के बाद से दहशत है। वन विभाग की टीम भी छानबीन कर रही है।

 

जब पुलिस पर उखड़े भाजपा नेता

कोरोना काल में पुलिस दिन-रात ड्यूटी कर रही है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकल रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। रविवार शाम गुना जिले में  चैकिंग के दौरान पुलिस को भाजपा नेता को रोकना भारी पड़ गया। नेताजी ने पुलिस को जमकर खरी खोटी सुना दी। भाजपा नेता ने पहचान का रौब दिखाया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

शादी के दूसरे दिन लुटेरी दुल्हन भागी 

दमोह के मड़ियादो थाना क्षेत्र के गांव पाठा में शादी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी की गई है। शादी के दूसरे ही दिन दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए लेकर फरार हो गई। घर नहीं लौटने पर दूल्हे ने उसे काॅल किया, लेकिन दुल्हन ने वापस आने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूल्हे ने थाने पहुंचकर दुल्हन और दलाल के खिलाफ शिकायत की है।

 

 

दो सगे भाई कुएं में डूबे

बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम आदमगढ़ में दो भाई की कुएं में डूब गए। मोटर डालते समय छोटे भाई का पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। उसके बचाने के लिए बड़ा भाई भी कूद गया। पानी अधिक व मलबा होने से दोनों की मौत हो गई।


By - Sagar Tv News
10-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.