लड़कियों से बीच सड़क पर लगवाई उठक बैठक दी सजा, बैंक से पैसे निकालने गईं थी STVN INDIA | SAGAR TV NEWS

 

लॉकडाउन का पालन कराने प्रशासन ने बीच सड़क पर ही लड़कियों से उठक-बैठक लगवाई जा रही है। वीडियो मुरैना जिले के पोरसा का है। जो जमकर वायरल हो रहा है, बताया जाता है कि यह वीडियो शुक्रवार का है। यहां घर में शादी होने के कारण 4 लड़कियां बैंक से रुपए निकालने गई थीं। लौटते समय रास्ते में अफसर मिल गए। उन्होंने लड़कियों से लॉकडाउन में बाहर निकलने पर 100-100 रुपए जुर्माना भरने को कहा। जब लड़कियों ने असमर्थता जताई, तो उनसे सड़क पर ही उठक-बैठक लगवाई गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जिसके बाद प्रशासन की किरकरी हो रही है। वही अब जिम्मेदार इसमें कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।


By - Giriraj Rajoriya
08-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.