ये 60 युवा डॉक्टरों की टीम देशभर के कोविड मरीजों का फोन पर कर रही है इलाज

जहां चाह, वहां राह। यह राह तब और आसान बन जाती है, जब आप दूसरों की मदद के लिए सोचते हैं। इसी सोच ने उज्जैन के एक युवा डाॅक्टर को अपनी टीम बनाने में मदद की। 5 दिन के अंदर 60 MBBS डॉक्टरों की टीम खड़ी हो गई। यह टीम अब देशभर में होम आइसोलेट मरीजों का ऑनलाइन फ्री इलाज कर रही है।
टीम के सामने भाषा भी बाधक नहीं है। इसमें हिन्दी, इंग्लिश, उर्दू , मराठी, कन्नड़, तमिल सहित कुल 9 भाषाओें के डाॅक्टर जुड़े हैं। इसलिए इलाज देने में और आसानी हो जाती है। टीम ने अब तक 2500 डॉ ज्यादा लोगों को वीडियो कॉलिंग के जरिए इलाज कर चुके हैं।
यह पहल उज्जैन के भैरवगढ़ निवासी डॉ. राहत पटेल ने की। वह भोपाल के चिरायु अस्पताल में वह प्रैक्टिस करते हैं। कुछ दिन पहले वह संक्रमित हो गए। घर में आइसोलेट होने के दौरान यह सवाल आया कि होम आइसोलेट मरीजों को इलाज में कितना जूझना पड़ता होगा। ऐसे में घर बैठे या अपने अपने जगह से मरीजों की कैसे सेवा की जा सकती है।


By - SAGAR TV NEWS
04-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.