एक साथ 4 भाइयों के जले आशियाने लाखों के नुकसान की आशंका

दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में एक ही परिवार के 4 भाइयों के मकान में आग लग गयी जिससे गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। मामला तारादेही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बमनोदा गांव का है। पूर्व सरपंच सुरेश अहवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 दिन पहले से गोबर की गुबार में हल्का हल्का धुंआ उठा रहा था जिस ओर न तो परिजनों का ध्यान गया और न ही गांव के किसी ग्रामीण का, जहां तेज आंधी की वजह से गोबर की गुबार में लगी आग तेजी से भवक उठी जिसने विकराल रूप ले लिया। इसकी चपेट में सुरेश,ब्रजेश,रामधुत और संतोष अहवासी के घर आ गए देखते ही देखते चारों मकान जल गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन मवेशियों के मरने की बात भी सामने आयी है।। हालांकि गनीमत की बात रही कि इस दौरान ककी जनहानि नहीं हुई। आगजनी की घटना में।पीड़ितों का गल्ले में रखा अनाज सिंचाई के उपकरण, और पानी की मोटर जलकर खाक हो गयी। वहीं लाखों का नुकसान होने बताया जा रहा है।


By - SAGAR TV NEWS
01-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.