कार में ज़िंदा जलकर पति की गई जान पत्नी गंभीर

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी और आग लग गई। हादसे में कार में सवार पति की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कार सवार साजिद खान और उसकी पत्नी रिजवाना खान दोनों सागर से सुरखी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर साईखेड़ा से लिधौरा के बीच कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना में अचानक कार में आग लगी। आग लगने से कार में सवार साजिद की जिंदा जलने से मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रिजवाना गंभीर जख्मी हुई है। घटनाक्रम देख राहगीर मौके पर पहुंचे। सूचना पर बहेरिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बेहोशी की हालात में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये टीकमगढ़ के काजी गांव के निवासी है वही सागर के मकरोनिया में भी इनका एक घर है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जान्ह्क में जुटी हुई है।

 


By - SAGAR TV NEWS
01-May-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.