कोरोना का ऐसा भय की लोग अंतिम संस्कार करने घरों से ही नहीं निकले

निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली बात सामने आयी है। जहां एक महिला की मौत हो जाने के बाद उसके शव को घंटों इन्तजार करना पड़ा। क्योंकि कोरोना की आशंका के चलते कोई भी अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आया। इसके बाद मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अंतिम क्रियाएं करायी। दरअसल चिरपुरा गांव की रहने वाली संध्या मिश्रा की बुखार के चलते झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गयी। संध्या का शव जैसे ही गाँव मे आया लोग कोरोना के डर से खौफजदा अपने घरों में से बाहर ही नहीं निकले। कई घंटों तक उसके अंतिम संसार न हो पाने की सूचना जैसे ही मीडिया के जरिये प्रशासन को लगी तो जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह और पृथ्वीपुर एसडीएम तरुण जैन दल बल के साथ गाँव में पहुँचे। तब भी लोग नहीं निकले। वहीँ इसके बाद एसपी और एसडीएम की मौजूदगी में प्रशासन ने अंतिम संस्कार कराया। एसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस बात की कोई पुष्टि नही थी की महिला को कोरोना है फिर भी गाँव के लोग डर रहे थे और अंतिम संस्कार नही कर रहे थे।


By - sagar tv news
24-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.