MP : कोरोना से कांग्रेस विधायक का निधन, पार्टी में शोक की लहर
एमपी में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। आलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा से कांग्रेस विधायक कलावती भूरिया की कोरोना से मौत हो गई। वह इंदौर के प्राइवेट हॉस्पिटल में पिछले 14 दिनों से भर्ती थीं। कलावती की दो दिन से ज्यादा तबीयत खराब थी। शनिवार की सुबह उनका दुःखद निधन हो गया कलावती भूरिया पहली बार जोबट विधानसभा से 2018 में चुनाव जीत कर विधायक बनी थीं। इसके पहले झाबुआ जिला पंचायत की लगातार 4 बार अध्यक्ष रह चुकी थीं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया की भतीजी थीं। उनके निधन पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी शोक संवेदनाय व्यक्ति की है।