लोग अब भी नहीं माने तो शाम तक नहीं पूरी रात बिताना होगी हवालात में

 

इंदौर में कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वालों पर अब और सख्ती होने जा रही है। यदि बिना काम के कोई घर से निकला और नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसे अब कुछ घंटे नहीं पूरी रात अस्थाई जेल में बिताना होगी। इसकी पुष्टि खुद कलेक्टर मनीष सिंह ने की है। उन्होंने कहा कि अब जनता कर्फ्यू के नियमों को और भी सख्त किया जा रहा है। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले पूरे 1 दिन के लिए अस्थाई जेल जाएंगे। पहले केवल शाम तक के लिए उल्लंघन करने वालों को जेल भेजा जा रहा था।

कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि 30 अप्रैल तक इसी प्रकार की सख्ती रहेगी। सुबह फिर से कुछ लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए थे। वे बिना काम के घरों से बाहर निकले थे। उनकी गिरफ्तारी की गई हैं। हर थाना क्षेत्र में इन्हें लेकर जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया की अभी हम लोगों को पकड़कर सुबह से शाम तक रखकर उन्हें छोड़ देते हैं, लेकिन अब उन्हें पूरी एक साथ जेल में बिताना होगी।

 पुलिस ने बुधवार को तो ज्यादातर को समझाइश देकर छोड़ दिया था, लेकिन 226 लोगों को सिटी बसों से अस्थायी जेल भी भेज दिया था। कुछ लोगों से उठक-बैठक भी लगवाई। जेल से इन्हें रात में छोड़ दिया गया था। हालांकि अब यदि ये नहीं माने तो पूरी रात जेल में बिताना होगी।


पश्चिमी क्षेत्र इंदौर के एसपी महेशचंद्र जैन गुरुवार सुबह से ही अपनी टीम के साथ अलर्ट मोड पर दिखे। उन्होंने पश्चिमी क्षेत्र में जगह जगह जनता कर्फ्यू की स्थिति का जायजा लिया।

 
 
 
 

By - Sagar Tv News
22-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.