नगर निगम कर्मी और पुलिस के बीच नोकझोंक,पुलिस पर मारपीट के आरोप

टीटी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गई। नगर निगम सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की है। नगर निगम कर्मचारियों ने कहा कि रास्ते में लगे बैरिकेट्स हटाने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस के इस रवैए के कारण सभी सफाई कर्मचारियों और वाहन चालकों में रोष है।सफाई कर्मचारियों ने टीटी नगर थाना के सामने अपने वाहनों को खड़ा करके अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नगर निगम कर्मचारियों का कहना है कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की जाती तो बड़े अधिकारियों को भी इस घटना के बारे में बताया जाएगा।

 


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.