कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ यहां होगा कोविड मरीजों का इलाज

सागर जिले के खुरई के सिविल अस्पताल में सोमवार को कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया इस मौके पर केबिनेट मंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जब खुरई में सिविल अस्पताल है तो यह जरूरी था कि, खुरई में कोविड-19 का केयर सेंटर बने। उन्होंने कहा कि, मेडीकल काॅलेज सागर में अभी यह हालात हैं कि एक भी बेड खाली नहीं है और हमारे पास प्राईवेट अस्पतालों की भी कमी है। इस कठिन परिस्थिति में हमारी यह कोशिश है कि खुरई वासियों को कोरोना में इलाज की बेहतर व्यवस्था अपने ही क्षेत्र में मिलें। इसीको देखते हुए ये व्यवस्था की गयी है साथ ही खुरई में एम्बूलेंस की संख्या बढाकर तीन नई एम्बूलेंस की व्यवस्था की है, इससे किसी को सिटी स्केन या इमरजेंसी में जिला मुख्यालय जाने आसानी होगी।इसके साथ ही 5 वेंटिलेटर ,20 ऑक्सीजन कंस्टेंटर, 50 जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर, इसके अलावा 25 छोटे ऑक्सीजन सिलेण्डर की भी व्यवस्था की गई है।
वहीं इसके बाद सिविल अस्पताल में निरीक्षण के दौरान साफ सफाई पर नारजगी जताते हुए मंत्री ने बीएमओ शेखर श्रीवास्तव को व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा व सफाई ठेकेदार को ठेका रद्द करने की हिदायत दी साथ ही आवश्यक स्टाफ की कॉन्ट्रैक्ट भर्ती जल्द करने को कहा मंत्री ने कहा कोरोना इलाज में स्टाफ की कमी का बहाना नहीं चलेगा।


By - SAGAR TV NEWS
20-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
सागर-शिक्षक पिता की आखरी ख्वाहिश को बेटे ने ऐसे किया पूरा,दो लोगों को मिला नया जीवनदान sagar tv news
by sagartvnews, 16-Apr-2024
सागर-विदिशा हाईवे पर बहन की शादी कुछ दिन पहले ही ट्रक-ट्रॉली और फिर दो भाइयों ने छोड़ी दुनिया
by sagarttvnews, 16-Apr-2024
चालबाज बीवी ने पति का 20 लाख रुपए का कराया बीमा फिर...
by sagarttvnews, 15-Apr-2024
बागेश्वर धाम ने सुनाई राम की महिमा ,जुगल किशोर दरबार से बताया नाता ,जानिए पन्ना में कब करेंगे कथा
by sagarttvnews, 13-Apr-2024
देवी पूजन के बीच सामने आई हैरान करने वाली खबर, महिला के परिजन क्या बोले? जानिए पूरा मामला?
by sagarttvnews, 12-Apr-2024
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.