बेकाबू डंपर के रौंदने से तीन बहनों की गयी जान एक की होने वाली थी जल्द शादी

 

सागर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कियों की मौत हो गई है। जो आपस में बहनें थी। वहीँ इनमें से एक लड़की की शादी दो दिन बाद थी। ये पूरी घटना विश्वविद्यालय घाटी पर हुई। जहां पर एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवतियों को रौंद दिया। जिससे दो लड़कियों की घटनास्थल पर और एक की अस्पताल पहुंचते ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में भारती दुबे और कीर्ति दुबे सगी बहने हैं। जबकि तीसरी युवती चिनी कटारे इनकी बुआ की लड़की है। यह सिटी से अपने गांव हफसिली मोकलपुर जा रही थी जहां रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है की भारती दुबे की 14 अप्रैल को शादी होने वाली थी। लेकिन खुशियां आने से पहले ही चली गई। जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी गोपालगंज थाना प्रभारी यातायात थाना प्रभारी एडिशनल एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले को जांच में लिया गया है। 


By - Anuj Goutam (Sagar M.P)
12-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.