शुक्रवार की देर रात सागर जिले के खुरई में लगभग 11 बजे से दर्जनों किसानों ने अनाज की नीलामी को लेकर उपज मंडी में हंगामा मचाया था। जिसके बाद शनिवार को नीलामी कराई गई। सागर टीवी न्यूज़ ने इस खबर को प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद इसका असर हुआ। दरअसल पहले जारी आदेश में मंडी के बंद होने का जिक्र नहीं था। लेकिन शुक्रवार को संशोधित आदेश में मंडी बंद रखने का आदेश मिला। जिसके मुताबिक 8 बजे से लॉक डाउन के साथ नीलामी पर भी रोक लग गई। जिससे मंडी में चल रही किसानों के अनाज की नियमित नीलामी बंद हो गई। लगभग 80 किसान परेशान हुए। मंडी प्रबंधन ने किसानों को अनाज घर ले जाने को कह दिया। जबकि किसान दो दिनों से मंडी में नीलामी का इंतजार कर रहे थे उन्हें टोकन मिल चुका था। इससे से नाराज़ किसानों ने जमकर हंगामा किया था। किसानों ने अपनी कई रातें ट्रालियों के नीचे बिताई। वहीँ एसडीएम के आदेश के बाद किसानों के अनाज की नीलामी हो सकी।
मंडी प्रबंधन ने बताया कि पहले आदेश में मंडी बंद होने की बात नहीं थी। बाद में मंडी भी बंद रहने का आदेश उन्हें जिस समय मिला किसानों को जानकारी भेजना शुरू कर दिया था। बाहर से किसान नहीं आये लेकिन उस दिन आवक ज्यादा होने के कारण कुछ किसानों का अनाज बचा रह गया था। जिसकी डाक करायी गयी।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.