सागर- अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ हो सकती बारिश
सागर में गर्मी शुरू होने के बीच मौसम ने अपना मिजाज बदला है। आसमान में बादल छाए। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक आई है। साथ ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को सुबह से ही आसमान में निम्न परत के बादलों की आवाजाही रही। सुबह से तेज धूप खिली। इससे लोगों को गर्मी ने परेशान किया। लेकिन दोपहर अचानक मौसम बदला और आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया। शाम के समय हवाएं शुरू हुई। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी से वातावरण में ठंडक आई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। अलग अलग चक्रवात बनने से बंगाल की खाड़ी से वातावरण में नमी आ रही है। यही कारण है कि मौसम बदला है और बादल छा रहे हैं। सागर में आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हवाएं भी चलेंगी।