अनाज की नहीं हुई नीलामी तो किसानो ने किया हंगामा

 

सागर जिले के खुरई कृषि उपज मंडी में 15 हजार क्विंटल अनाज की आवक हुई, जिसमे से करीब 80 ट्राॅलियाें पर लदे अनाज की नीलामी नहीं हाे पाई। नाराज किसानो ने मंडी में जमकर हंगामा कर दिया  बता दे की नीलामी के लिए किसानो टाेकन बांटे गए थे। रात में किसानों को प्रशासन ने घर जाने को कहा, जिसके बाद किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया।शॉट कृषि उपज मंडी में शुक्रवार काे इस सीजन की सबसे ज्यादा आवक हुई। मंडी में लाॅकडाउन की खबर के बाद करीब 15 हजार क्विंटल अनाज नीलामी के लिए आया। करीब 475 ट्रेक्टर-ट्राॅली, 150 पिकअप और  फुटकर, हाथ ठेले,ऑटो में अनाज लाया गया था। शुक्रवार की शाम तक नीलामी बाेली व्यापारियाें ने लगाई। लेकिन नीलामी पूरी नहीं हाे पाई, इसमें करीब 80 ट्राॅलियां बाकी रह गईं। उसके बाद मंडी प्रशासन ने ट्राॅलियाें काे नंबर से लगाया और किसानाें काे टाेकन नंबर वितरण किए। और रात करीब 10 बजे  प्रशासन ने मंडी आकर सभी से घर जाने को कहा। जिससे गुस्से किसानो ने आंदोलन शुरू कर दिया। किसानाें ने बताया कि शनिवार, रविवार काे लाॅकडाउन से मंडी बंद रहना है। इसके बाद साेमवार काे ही मंडी खुलेगी, फिर शासकीय अवकाश रहेंगे। इसलिए अनाज की ट्राॅलियां गुरूवार की रात काे ही लगा दी थीं। लेकिन शुक्रवार शाम काे भी नंबर नहीं आया।


By - Manoj Badhwani (M.P)
10-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.