Jio यूजर्स के फायदे के लिए Reliance ने Airtel के साथ की साझेदारी

Reliance Jio ने मंगलवार को कहा कि उसने आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में कुछ स्पेक्ट्रम खरीदने को लेकर भारती एयरटेल के साथ समझौता किया है यह सौदा करीब 1,497 करोड़ रुपये का है

बयान के अनुसार रिलायंस जियो 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में आंध्र प्रदेश, दिल्ली और मुंबई में अतिरिक्त स्पेक्ट्रम का उपयोग कर अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं दे सकेगी इन तीनों सर्किल में रिलायंस जियो के पास कुल 7.5 मेगाहर्ट्ज अतिरिक्त स्पेक्ट्रम उपलब्ध होगा जियो के अनुसार यह समझौता दूरसंचार विभाग द्वारा जारी स्पेक्ट्रम कारोबार के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया है और समझौता नियामकीय मंजूरी पर निर्भर है

एयरटेल ने भी अलग से बयान में इस समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि इसके तहत कंपनी को अतिरिक्त स्पेक्ट्रम देने के एवज में जियो से 1,037.6 करोड़ रुपये मिलेंगे, इसके अलावा जियो स्पेक्ट्रम को लेकर 459 करोड़ रुपये का भुगतान बाद में करेगी जो सौदा संबंधित समायोजन पर निर्भर है

कंपनी के अनुसार इस समझौते के तहत जियो को एयरटेल के 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम में उपयोग के अधिकार के तहत आंध्र प्रदेश में 3.75 मेगाहर्ट्ज, दिल्ली में 1.25 मेगाहर्ट्ज और मुंबई में 2.50 मेगाहर्ट्ज हस्तातंरित किये जाएंगे. जियो के अनुसार नये स्पेक्ट्रम के जुड़ने के साथ ही रिलायंस जियो का बुनियादी ढांचा और नेटवर्क क्षमता और बेहतर होगी


By - SAGAR TV NEWS
10-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.