निर्माणाधीन पीएम आवास में बन रही कच्ची शराब पर पुलिस ने बोला धाबा

 

दमोह विधानसभा में उपचुनाव को देखते हुए प्रशासन ने पथरिया में कार्यवाई को अंजाम देते हुए कच्ची शराब पकड़ी है। दरअसल 17 अप्रैल को दमोह में उपचुनाव होना है। इसी को देखते कलेक्टर और निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर जबलपुर उड़नदस्ता टीम को अवैध शराब बनाने की जानकारी आबकारी विभाग दमोह को मिली थी। मुखबिर ने बताया कि पथरिया के नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाई जा रही है। जिसको लेकर वार्ड क्रमांक 14 और 15 में नवनिर्मित प्रधानमंत्री आवास में आबकारी की कार्यवाही के दौरान 30 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब जब्त की गई और करीब 15 सौ किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया। जहाँ आबकारी एक्ट के तहत 3 प्रकरण कायम किये गए। पूरी कार्यवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन कुमार झारिया के नेतृत्व में हुई।


By - Sagar Tv News
08-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.