सागर जिले के बंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संदिग्ध अवस्था में एक महिला की मौत हो है। जहाँ डॉक्टर मौत का कारण कोरोना बता रहे हैं तो वही परिजनों का आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत हुई है। प्रशासन ने गाइड लाइन का पालन करते हुए महिला का अंतिम संस्कार कराया। मृतक महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहिन की पर्ची बनवाकर अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसे इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद वो फड़फड़ाने लगी और पसीना आया जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया तब तक उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर लकी जैन ने बताया कि महिला सुबह साढ़े नौ बजे आई थी। तीन चार दिन से सर्दी खांसी बुखार से पीड़ित थी। प्राइवेट अस्पताल में इलाज ले रही थी। मैंने उन्हें सागर ले जाने के लिए बोला था। लेकिन मरीज के परिजन गंभीरता से ना लेते हुए घर चले गए करीब आधे एक घंटे बाद बहू को देखने आए। मरीज की स्थिति के बारे में उनको बताया और एम्बुलेंस के लिए फोन किया वहां से कोविड की एम्बुलेंस वहां से निकल भी आई थी। जो पॉसिबल था वो हमने इलाज किया और गंभीर स्थिति में उसकी मौत हो गई। महिला कोरोना पॉजिटिव थी। महिला की किट से जांच की गई थी और मरीज के परिजनों को भी बता दिया था।
सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.