TOP_10_मध्यप्रदेश : प्यार में मिला धोखा तो आशिक ने लड़की के घर में लगा दी आग || STVN INDIA ||

 

 

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
रायसेन के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, दो घायल हैं। परिवार भोपाल आ रहा था।
अशोकनगर रायसेन निवासी प्रियंक तिवारी जबलपुर में एमआर थे और कुछ दिन पहले उनका ट्रांसफर भोपाल हो गया। परिवार के साथ वे भोपाल आ रहे थे कि जाखा के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

पुलिस वालो की हैवानियत
ये वायरल वीडियो इंदौर के परदेशी पुरा का वीडियो है जहां दो पुलिसकर्मी मास्क नहीं पहनने पर एक व्यक्ति के साथ बुरी तरह दबोचे हुए और पास में खड़ा एक बच्चा रो रहा है और उसे छोड़ने की गुहार लगा रहा बाकी के लोग तमाशबीन बने रहे, कृष्ण कांत का आरोप पुलिस जवानों ने मास्क नाक के नीचे होने पर भी थाने ले जाने के लिए जिद की,  माफी मांगने के बाद जब थाने ले जाने मना करने पर जमीन पर घसीट घसीट कर मारा।



पति की हैवानियत महिला पहुंची थाने
गुना जिले के सिरसी थाने में पति की हैवनियत का दिल दहला देने खबर आईहै। दरअसल, रंजिश के चलते पड़ाेसी को फंसाने में पत्नी ने मदद नहीं की तो पति हैवान बन गया। आरोपी चाहता था कि उसकी पत्नी पड़ोसी के खिलाफ रेप का झूठा केस दर्ज करवाए। हालांकि इससे इन्कार करने पर गुस्साया पति 2 घंटे तक पत्नी को गरम रॉड से दागता रहा।


जीएसटी की छापामार कार्यवाही
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शिल्पी प्लाजा स्थित बॉबी मोबाइल पर आज सतना एन्टी विजन ब्यूरो जीएसटी विभाग की 22 सदस्यीय टीम ने छापामार कार्यवाही की है. जीएसटी की इस कार्यवाही से पूरे बाजार में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई. टीम के द्वारा बॉबी मोबाइल व एक अन्य संस्थान जय ट्रेडर्स के अलावा फर्म संचालक के घर पर जीएसटी विभाग की टीम ने एक साथ छापेमार कार्यवाही की है



डकैती की योजना बनाते 5 गिरफ्तार
सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के जरुआखेड़ा के जंगल में शक्ति घाटी मूडरा के पास डकैती की साजिश रचते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से तलवार, चाकू, भाला समेत अन्य धारदार हथियार जब्त किए हैं


होटल में ले जाकर दुष्कर्म
उज्जैन के माधवनगर थाना में एक नाबालिग युवती से रिश्ता टूटने के बाद उसको ब्लैकमेल करना व दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसमें छात्रा द्वारा आरोप लगाते हुए प्रकरण दर्ज करवाया है। युवक पर आरोप है कि छात्रा से उसकी सगाई हुई और टूट गई। इसी से नाराज होकर उसने छात्रा को धमकाया व अपने साथ ले गया। होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।

ट्रैफिक जाम में फंसे SP
ग्वालिएर शहर में रॉन्ग साइड आ रहे वाहनों से ट्रैफिक जाम हो गया। इसी समय SP ग्वालियर की गाड़ी वहां से गुजरी। जब कप्तान खुद जाम में फंसे तो आम लोगों की पीड़ा समझ आई। तत्काल प्वाइंट से गायब जवान को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही SP खुद सड़क पर अपने स्टाफ के साथ उतर आए और ट्रैफिक जाम खुलवाया।

अश्लील मैसेज भेजने की शिकायत
ग्वालियर में एक पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला झांसी रोड थाने का है गिरफ्तार पति प्रॉपर्टी का काम करता है।


प्यार धोखा तो घर में लगाई आग
प्यार में धोखा मिलना एक आशिक को इतना नागवार गुजरा कि उस आशिक ने लड़की के घर में आग लगा दी। मामला बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली पुलिस चौकी डोरा के  केशा गांव का है जहां पुलिस ने केशा निवासी एक युवक को आईपीसी धारा 436 के तहत गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।

UP में पंचायत चुनाव, MP बॉर्डर पर तैयारी
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का आगाज हो चुका है। आगामी 19 अप्रैल को इटावा जिले में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बॉर्डर निगरानी को लेकर बैठक हुई। इसमें इटावा और भिंड जिले के प्रशासनिक अफसरों ने भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पंचायत चुनाव को लेकर दोनों जिलों के बॉर्डर की सघन निगरानी की जाए। 


By - Anuj Goutam (Sagar M.P)
06-Apr-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.