दमोह विधानसभा उपचुनाव में मलैया परिवार की क्या होगी भूमिका || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

एमपी में दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव मे कांग्रेस और बीजेपी  हो रहे मुकाबले में सबकी नजर मलैया परिवार पर टिकी है। इस सीट से जयंत मलैया बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ते आ रहे थे लेकिन 2018 में तत्कालीन कोंग्रेसी नेता राहुल लोधी के हाथो मिली हार और फिर राहुल लोदी के बीजेपी में आने के बाद से उनकी राजनैतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है। क्यों की बीजेपी ने उन्हें अपना उमीद्वारनहि बनाया। और राहुल लोधी को टिकट दिया। जिसके बाद  मलैया परिवार ने पहले इसका विरोध किया फिर बाद में मान भी गए  अब ऐसे में मलैया परिवार का राजनैतिक भविष्य क्या होगा और इस चुनाव में उनकी भूमिका क्या होगी इस पर सभी की नजर है।  पूर्व मंत्री जयंत मलैया पहले अपने एक बयान में ये कह चुके थे थे की वो चुनाव प्रचार में नहीं जायेंगे लेकिन उसके बाद उनके पुत्र सिदार्थ मलैया और वो खुद पार्टी के मान मनुअल के बाद मान गए। लेकिन इससे क्या ये समझ लिया जाये की अगर राहुल लोधी चुनाव जीत जाते है तो जयंत मलैया और सिद्धार्थ मलैया दमोह सीट से अब कभी दावेदारी नहीं करेंगे ? अगर ऐसा हुआ तो मलैया परिवार का राजनैतिक भविष्य बीजेपी में खतरे में पढ़ सकता है मतलब साफ़ है मलैया परिवार की चुनावी राजनीति फ़िलहाल खतरे में है और इसी बात का डर उन्हें भी है  लेकिन फ़िलहाल पार्टी के डर के आगे वो थोड़ा ढीले पड़ गए है ऐसे में चुनाव में उनकी भूमिका क्या होगी वो सवाल अब भी खड़ा है क्योकि राहुल लोधी चुनाव जीते तो मलैया परिवार को दमोह में चुनावी राजनीति में वापसी करना आसान नहीं होगा।


By - SAGAR TV NEWS
26-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.