पानी की टंकी से कूदने का लाइव वीडियो जिसे देखकर आप दंग रह जायेंगे || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

क्या ज़िंदगी की कोई कीमत ही नहीं है क्या जान इतनी सस्ती है की आसानी से दे दी जाए। आपको नज़र आने वाला ये कोई फ़िल्मी नहीं बल्कि असल नज़ारा है। जिसे देखकर आपकी रूह काँप जायेगी। देखते ही देखते एक शख्स ने पानी की टंकी से नीचे छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गयी। ये लाइव तस्वीर कहीं और नहीं बल्कि उज्जैन के भेरूगढ़ से सामने आयी है। ऐसा नहीं है। की उसे बचाने की कोशिश नहीं की गयी। लोग नीचे से चिल्लाते रहे की नीचे आ जाओ लेकिन उसने किसी की एक न सुनी, इतना ही नहीं टंकी पर चढ़कर पुलिस वालों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन चंद सेकंड की देरी से नाकाम हो गए। और व्यक्ति वहाँ से कूद गया। मृतक का नाम भेरुलाल यादव बताया जा रहा है। जो इंगोरिया थाना क्षेत्र के पलसोड़ा गांव का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक युवक पिछले दो दिन से लापता था। उसके घरवालों ने उसकी गुमशुदगी भी घटि्टया थाने में दर्ज करवाई थी। वो शादीशुदा था लेकिन करीब एक महीने पहले बीमारी से उसके पिता अनार यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही भेरूलाल विचलित रहने लगा था।


By - SAGAR TV NEWS
20-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.