26 साल के नौजवान ने शिव मंदिर में खुद को गोली से उड़ाया ! || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बल्देवगढ क्षेत्र स्थित शिव मंदिर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहाँ एक युवक ने खुद को गोली से उड़ाकर मौत को गले लगा दिया। लोगों ने जब मंदिर के दरवाजे के बाहर उसकी लाश पड़ी हुई देखी तो सन्न रह गए तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी। ये घटना रतनसागर तालाब किनारे बने शिव मंन्दिर की है। मौके पर पहुंची बल्देवगढ़ पुलिस ने टीकमगढ़ से एफएसएल टीम बुलाकर मामले की जॉच शुरू की और पंचनामा बनाकर शव पीएम के लिए भेजा था। मृतक की पहचान नारायनपुर गॉव निवासी रवि सोनी के रूप में की गयी है जिसकी उम्र महज 26 साल थी। पुलिस की जांच पड़ताल में सिर में गोली लगना पाया गया है। और जेब से एक जिंदा कारतूस मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडिशनल एसपी एम एल चौरसिया ने बताया की प्रथम दृष्टया अभी कुछ कहना मुश्किल है। पीएम रिपोट आने और जॉच के बाद स्थिति साफ़ हो पायेगी। की ये हत्या है या आत्महत्या।


By - Sudhir Kumar Jain (Tikamgarh,MP)
14-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.