बाइक सवार की मौ त; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम, NH-44 बड़ा मामला

 

 

mp ke मुरैना में नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के छौंदा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने हाईवे पर शव रखकर आधे घंटे तक चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क पर यातायात बाधित हो गया और हाइवे पर वाहनों का लम्बा जाम लग गया
मृतक की पहचान नूराबाद थाना क्षेत्र के लोहगढ़ गांव निवासी 28 वर्षीय ऐदल सिंह कुशवाह, पुत्र नवल सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, ऐदल सिंह गुरुवार सुबह मुरैना में सामान खरीदने और एक फॉर्म के लिए फोटो खिंचवाने आया था। दोपहर करीब दो बजे वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहा था।
इसी दौरान छौंदा पुल के पास पीछे से तेज रफ्तार में आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन युवक को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।
युवक की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। आधे घंटे से ज्यादा समय तक चक्काजाम और हंगामे की स्थिति बनी रही पुलिसकर्मियों ने कई बार शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने विरोध करते हुए उन्हें रोक दिया।
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाने और कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क से हटे और जाम खुल सका।


By - sagar tv news
15-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.