Sagar- नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में डूबे लोग, आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु

 

 

सागर शहर में इन दिनों शारदीय नवरात्रि की धूम है। पूरा शहर मां दुर्गा की भक्ति और धार्मिक आस्था के रंग में रंगा नजर आ रहा है। गली-मोहल्लों में देवी प्रतिमाएं विराजमान की गई हैं। आकर्षक पंडालों और मनमोहक झांकियों के बीच श्रद्धालु मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।

शहर के तिली वार्ड स्थित काली मंदिर क्षेत्र के प्राचीन एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। लगभग 96 वर्षों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र बना हुआ है। मंदिर में माँ काली के प्रति भक्तों की गहरी श्रद्धा है तथा नवरात्रि के अवसर पर यहाँ विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं।

शारदीय नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तिमय वातावरण रहता है। महाष्टमी के पावन अवसर पर माँ को 56 भोग अर्पित किए जाते हैं, जिसमें श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हैं। वहीं, महानवमी के दिन ग्राम के जवारे की परंपरागत शोभायात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालु एवं ग्रामवासी शामिल होकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं


सार्वजनिक काली कमेटी के अध्यक्ष अंकुश चौरसिया ने बताया कि काली मंदिर बाबा द्वार पर पिछले कई वर्षों से नवरात्रि का पर्व धार्मिक आस्था, उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के इन पावन दिनों में प्रतिदिन भव्य आरती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं।
आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो जाता है। घंटियों की गूंज, मां के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठता है। इसके साथ ही यहां संगीतमय धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, जो श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग रहे हैं।
आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया जाता है। नवरात्रि के इस आयोजन के माध्यम से श्रद्धालु मां के प्रति अपनी अटूट आस्था प्रकट कर रहे हैं। मंदिर परिसर में उमड़ रही भक्तों की भीड़ सागर की धार्मिक परंपरा और मां दुर्गा के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शा रही है।


By - sagar tv news
15-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.