जिला अस्पताल के SNCU वार्ड से तीन महीनों में 46 बच्चों की गई जा न, कांग्रेस का प्रद र्शन,CMHO का फूंका पुतला !

 

तीन महीनों में 46 नवजात बच्चों की जान चली गयी। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इसी मामले को लेकर अब कांग्रेस पूरी तरह से हमलावर हो गयी है। जहां सीएमएचओ का पुतला फूंककर जमकर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसियों ने अस्पताल के गेट के सामने पुतला दहन कर भारी हंगामा किया। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की गयी। मामला सिवनी जिले का है।

स यहां बता दें की सिवनी जिले के जिला अस्पताल से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सरकारी अस्पताल स्थित स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) वार्ड में बीते 3 महीनों के दौरान 46 नवजात बच्चों की जान चली गयी। जिससे पूरे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। जिला कांग्रेस ने इसी मुद्दे को उठाते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सी.एम.एच.ओ पंकज दुबे का पुतला फूंका। इसके बाद ज्ञापन सौंपकर कार्यवाई की मांग की गयी।

आरोप है की सिवनी जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में 1 जुलाई से 30 सितंबर के बीच 46 नवजात बच्चों की जान चली गयी। छह महीने में 80 बच्चों की जान जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल प्रबंधन ने समय से पहले जन्म, कम वजन और गंभीर हालत को वजह बताया। इसके अलावा डॉक्टरों की उपलब्धता पर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस मामले में भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन का कहना है की ये पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है एसएनसीयू वार्ड में पदस्थ डॉक्टर को हटाकर प्रशासन नियमानुसार कार्यवाही नहीं कर रहा है। जबकि विस्तृत जांच के बाद कार्यवाई होना चाहिए थी। वहीं जिस डॉक्टर को हटाया गया है उस डॉक्टर का कहना है कि सिर्फ उनके ऊपर ही कार्यवाही क्यों हुई। इसमें सभी दोषियों के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए।------


By - sagar tv news
14-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.