भद्रकाली माता मंदिर में हुई महाआरती, 15 अक्टूबर को होगा शस्त्र पूजन, लोगों से शामिल होने का आव्हान

 

इन दिनों नवरात्रि को लेकर एक अलग ही तरह का माहौल देखने को मिल रहा है जगह-जगह पंडालों में विराजी माँ दुर्गा की आरती की जा रही है विशेष आयोजन किये जा रहे हैं। इसी तरह भद्रकाली माता मंदिर में परशुराम सेना महिला मंडल ने महाआरती का आयोजन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। 15 अक्टूबर को शस्त्र पूजन किया जाना है जिसमें शामिल होने का आव्हान भी किया गया। तस्वीरें उज्जैन जिले के नागदा क्षेत्र की हैं।

 

 

 

बताया गया की चंबल मार्ग स्थित मां भद्रकाली शक्ति पीठ पर राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी महिला मंडल के तत्वावधान में भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। शंखध्वनि के साथ शुरू हुई महाआरती में ढोल-ताशों की गूंज और माता के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। नवरात्र में माता का विशेष श्रृंगार और मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है।

 

 

 

 

इस दौरान महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा मेहता का जन्मदिन भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मावे का केक माता को अर्पित कर भोग लगाया गया। इसके बाद केक काटा गया।
इस दौरान सकल हिंदू समाज की ओर से बजरंग चौहान ने नगरवासियों से 15 अक्टूबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित होने वाले शस्त्र पूजन कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।


By - sagar tv news
14-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.