शो-रूम से युवक को बात करने बुलाया, फिर किया चाकू से वार, CCTV में कैद हुआ पूरा नज़ारा
एक युवक ने चाक़ू से हमला कर सनसनी फैला दी। उसने शो रूम में काम करने वाले एक कर्मचारी को बात करने के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान उसकी बहसबाजी हुई। तभी उसने चाक़ू निकाला और युवक पर हमला कर दिया। लेकिन लोगों ने बीच बचाव कर युवक को बचा लिया। इस घटना से हड़कंप की स्थिति बन गयी। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाली तस्वीरें ग्वालियर जिले के जनकगंज थाना क्षेत्र से सामने आई हैं। बताया गया की सूचना मिलने के बाद जनकगंज और इन्द्रनगर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। फिलहाल मामला दर्ज करते हुए हमलावर की तलाश की जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामला में पैसों के लेन-देन की बात सामने आई है। दोनों पूर्व से परिचित हैं।
बताया जा रहा है की नई सड़क पर दिनदहाड़े एक बदमाश ने सनसनी फैला दी। उसने शो रूम कर्मचारी को बात करने के लिए बुलाया था। तभी उसने पहले युवक को थप्पड़ जड़े और चाक़ू निकालते हुए उस पर वार कर दिया। लेकिन युवक ने भी साहस दिखाते हुए उसका सामना किया। इतने में अन्य लोग बीच-बचाव करने मौके पर पहुंच गए। कुछ देर तक दोनों गुत्थम-गुत्था रहे। इसके बाद युवक ने हमलावर को पकड़ लिया। जब वह भागने लगा तो उसे पकड़ने की कोशिश की गयी। लेकिन वह स्कूटी छोड़कर मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गयी। पुलिस ने मौके से जिस चाकू से हमला किया गया था उसे जब्त किया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी घटना कैद हुई है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। साथ ही शो रूम और आसपास लोगों से भी पूछताछ की गयी। शुरूआती जांच में ये मामला पैसों के लेन-देन का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। मामले में आगे की कार्यवाई की जा रही है।------