प्रशासन ने दो ट्रकों से पकड़ी 1300 बोरी धान, नहीं मिले वैध दस्तावेज, थाने में खड़े करवाए दोनों ट्रक !
धान से लोडेड बोरियों का ट्रकों से परिवहन किया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आया और ट्रकों को रोककर चालकों से दस्तावेज मांगे गए। जो वह उपलब्ध नहीं करा पाए। जिसके बाद टीम ने दोनों ट्रकों को पुलिस थाने में खड़ा करवाया साथ ही आगे की कार्यवाई भी शुरू की है। मामला रीवा जिले के त्योंथर थाना क्षेत्र का है। जहां दो ट्रकों से 1300 धान की बोरियां बरामद की गयी हैं।
बताया जा रहा है की रीवा जिले के त्योंथर में धान परिवहन के दौरान जरूरी दस्तावेज न मिलने पर SDM राकेश चौरसिया ने कार्रवाई की। ट्रकों को डीह वेयरहाउस से डभौरा वेयरहाउस ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान मौके पर धान परिवहन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिले।
जानकारी के मुताबिक धान से लदे दोनों ट्रकों की जांच के दौरान परिवहन संबंधी कागजात पेश नहीं किए जा सके। जिसके बाद SDM राकेश चौरसिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की। बड़ी मात्रा में धान का परिवहन किए जाने के दौरान जरूरी दस्तावेज न मिलने पर खेप से जुड़े नियमों और तथ्यों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से दोनों ट्रकों को सोहागी थाने में खड़ा करवाया।
धान के परिवहन, संबंधित दस्तावेजों और खेप से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई और स्थिति साफ़ हो सकेगी। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।------