शराब पीने के आदि थे पति-पत्नी, फिर ऐसा विवाद हुआ की पति ने किया पत्नी का मर्डर, और जंगल से भाग गया !
पति-पत्नी शराब पीने के आदि थे, दोनों में आये दिन विवाद होता रहाता था। जिसका अंजाम ये हुआ की पति ने अपनी पत्नी का बेरहमी से मर्डर कर दिया और जंगल के रास्ते से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्रथम दृष्टया पति पर ही मर्डर का संदेह जताया जा रहा है। ये सनसनीखेज वारदात बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र के बिठली चौकी अंतर्गत बोडकी गांव से सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिनमें एसडीएम थाना प्रभारी समेत एफएसएल टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
मृतक महिला की पहचान शांतिबाई भलावी उम्र 50 के रूप में हुई। थाना प्रभारी कामेश धुमकेती से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की जान जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और बॉडी को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया। बताया गया की प्रथम दृष्टया यह मर्डर का मामला है। जिसमें अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है की पति-पति दोनो शराब पीने के आदि थे। दोनों में आए दिनों विवाद होता था। रात में भी दोनो शराब के नशे में थे। तभी पारिवारिक विवाद में महिला शांति भलावी की उसके अपने पति ने खटिया के खूट में पटक-पटककर और कुल्हाड़ी के डंडे से उस पर हमला कर मर्डर कर दिया। इसके बाद वह गांव से लगे जंगल क्षेत्र में फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है हालांकि पति द्वारा मर्डर की अभी पुष्टि नहीं की जा सकी है लेकिन इस बात से फिलहाल इंकार भी नहीं किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।------