त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड पर पुलिस, शहर में निकाला फ्लैग मार्च, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नज़र
त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस बेहद सक्रीय और अलर्ट नज़र आ रही है। पुलिस टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती संवेदनशील इलाकों में निगरानी और शांति व्यवस्था बनाये रखने की है। इसी को लेकर करीब 100 पुलिसकर्मियों ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। कानून व्यवस्था बनाये रखने के अलावा असामाजिक तत्वों को साख सन्देश देने के उद्देश्य से दतिया जिले में मार्च निकला। इसके अलावा कई जगहों पर वाहनों की चेकिंग भी की जा रही है।
बताया जा रहा है की इसकी शुरुआत शहर के भैरव मंदिर से हुई थी। जहां तिगैलिया, टाउन हॉल, बड़ा बाजार, पटवा तिराहा और किला चौक होते हुए राजगढ़ चौराहे पर मार्च का समापन किया गया। इस दौरान प्रमुख बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी के जरिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस सब के अलावा सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में कई जगहों पर वाहन चेकिंग भी की जा रही है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न ही। ऐसा होने पर समय रहते ही उसे रोका जा सके। मंदिर के अलावा बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखने की तैयारी है। पुलिस का कहना है की अगर त्यौहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश की गयी। या फिर या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दतिया पुलिस ने आमजन से नवरात्रि और दशहरा का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। अफवाहों पर ध्यान न देने के अलावा किसी भी तरह की संदिग्ध जानकारी की सूचना पुलिस को दिए जाने की बात कही।-