सागर- जनसुनवाई के दौरान युवक ने किया कुछ ऐसा, बुलानी पड़ी पुलिस , जाने क्यों | SAGAR TV NEWS |

 

सागर कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। युवक पट्टे की जमीन की नपती नहीं होने से परेशान था। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। समझाइश के बाद युवक को शांत कराया गया।

 

 

युवक की पहचान बाघराज वार्ड निवासी नीलेश चौबे के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, नीलेश चौबे ऑटो रिक्शा से अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में पहुंचा था। उसने अधिकारियों को आवेदन देकर पट्टे की जमीन की नपती कराने की मांग की। आवेदन देने के बाद वह अपने ऑटो के पास पहुंचा और अचानक खुद पर पेट्रोल डाल लिया। इस घटनाक्रम को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और उसे रोकने के लिए दौड़े। पुलिसकर्मियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

 

 

नीलेश चौबे ने बताया कि वह वर्तमान में बाघराज वार्ड स्थित मल्टी में किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा है। उसकी पट्टे की जमीन कनेरादेव में है, जिसकी नपती कराने के लिए वह लंबे समय से प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। उसका आरोप है कि जमीन की नपती नहीं होने के कारण वहां अवैध कब्जा किया जा रहा है।

 

 

युवक के मुताबिक, वह अपनी जमीन पर मकान बनाकर परिवार के साथ रहना चाहता है, लेकिन सीमांकन और नपती नहीं होने से उसका काम अटका हुआ है। किराए के मकान में रहने के कारण उसे परिवार के भविष्य की भी चिंता सता रही है।

 

 

नीलेश ने प्रशासन से जल्द जमीन की नपती कराने की मांग की। उसने निराशा जताते हुए कहा कि यदि उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उसके सामने जीने का कोई रास्ता नहीं बचेगा। हालांकि, जमीन की नपती और अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 


By - Sagar tv news
13-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.