हिमांचल टोरिया पर रीति-रिवाज से संपन्न हुआ शिव-पार्वती का विवाह || STVN INDIA || SAGAR TV NEWS ||

 

 

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जैसीनगर के प्रसिद्ध बड़े महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और भगवान भोलेनाथ का चार पहर का महा अभिषेक किया गया, बड़े महादेव मंदिर में सुबह से ही बारात की तैयारियां की जाने लगी थी, वहीं दोपहर मे भगवान भोलेनाथ का दूल्हा सिंगार किया गया इसके बाद बैंड बाजा, घोड़ा, डीजे के साथ बारात बड़े महादेव मंदिर से शुरू हुई, बारात में पूरा नगर बराती बन कर जमकर नाचे और पूरा नगर भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हो गया इसके बाद पूरे विधि-विधान रीति,-रिवाज के साथ भगवान भोलेनाथ का टीका किया गया और विवाह की पूरी रस्में की गई और इस तरह भगवान भोलेनाथ और माँ पार्वती का विवाह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ


By - Brajendra Raikwar (Jaisinagar,Sagar,MP)
12-Mar-2021

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.