सागर के करण श्रीवास्तव को मिली अहम जिम्मेदारी, YGB की कमान संभालेंगे, नए आइडियाज पर रहेगा फोकस
सागर के युवा उद्यमी और शिक्षाविद् करण श्रीवास्तव को यंग जनरेशन भारत का प्रेजिडेंट बनाया गया है। महाराष्ट्र के पालघर में स्वदेशी जागरण मंच की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया था, YGB के नव नियुक्त प्रेसिडेंट करण श्रीवास्तव ने बताया कि यंग जनरेशन भारत (YGB)* युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप एवं उद्यमिता, अनुसंधान, नेतृत्व, भारतीय संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने वाला मंच है। इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को केवल विचार-विमर्श तक सीमित न रखकर सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों से जोड़ना है।
उन्होंने बताया इस बैठक में देशभर के 88 वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सह-सरकार्यवाह वी. भागैय्या का विशेष मार्गदर्शन रहा, इनके अलावा स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुन्दरम, राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा और राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे, YGB के माध्यम से देशभर के युवाओं को नवाचार, उद्यमिता, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने की योजना बनाई गई है। गुजरात के जय ध्रुव को संगठन का अखिल भारतीय सह प्रमुख नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यसमिति में वैश्विक आर्थिक एवं सामाजिक प्रभावों के प्रति जनजागरण, नशामुक्ति , वंदे मातरम् के माध्यम से भारतीय अस्मिता जैसे विषयों पर भी देशव्यापी कार्ययोजना बनाने का निर्णय लिया गया,
करण श्रीवास्तव को मिली इस अखिल भारतीय जिम्मेदारी से सागर को राष्ट्रीय युवा नेतृत्व के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है।* YGB का संदेश है — “Stop Scrolling, Start Solving” अर्थात् युवाओं को केवल समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय उनके समाधान का हिस्सा बनाना।