सागर- सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती, फिर थाने पहुंचा मामला,युवक पर गलत हरकत समेत कई आरोप !
सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग युवती की बीना निवासी युवक से सोशल मीडिया के जरिये जान पहचान और फिर दोस्ती हुई। लेकिन अब उसी युवक पर नाबालिग ने गलत हरकत करने के अलावा मारपीट समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो के अलावा सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल युवक की तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है की सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा। खुरई थाना क्षेत्र निवासी 9 वी क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने बीना निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने स्कूल की छुट्टी के समय छात्रा के साथ मारपीट की और विरोध करने पर दुकानदारों के अलावा शिक्षकों को भी धमकाया।
नाबालिग द्वारा की गयी शिकायत के मुताबिक छात्रा की पहचान जून 2026 में इंस्टाग्राम के जरिए बीना के राजाबाबू रजक से हुई थी। आरोप है की बीते 3 अक्टूबर को युवक उसे अपने साथ ले गया। जहां उसके साथ गलत हरकत की गई। वहीं 9 अक्टूबर को युवक अपने एक दोस्त के साथ छात्रा के स्कूल के पास पहुंचा।
छुट्टी के समय उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। यह देख आसपास के दुकानदारों ने विरोध किया तो युवक पर उन्हें धमकाने का भी आरोप लगा। मौके पर भीड़ जुटने के बाद स्कूल स्टाफ ने हस्तक्षेप किया और परिजनों को बुलाकर छात्रा को उनके सुपुर्द किया। इसके बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ खुरई शहरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।