अवैध शराब के साथ पकड़ा गया नाबालिग, मां ने सड़क पर की पि टाई और फिर!

 


अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया 16 साल का बेटा, तो मां का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। एमपी के सागर संभाग के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में नाबालिग के शराब के साथ पकड़े जाने के बाद उसकी मां ने सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक नाबालिग और एक युवक को कथित तौर पर अवैध शराब ले जाते पकड़ा था। दोनों के पास से कुल 63 पाव शराब मिलने की बात कही जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 6 बजे तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में दमोह रोड स्थित बड़ी खेरमाई के पास भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं को दो लोगों के अवैध शराब ले जाने की सूचना मिली। संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रोका और तलाशी ली।
कार्यकर्ताओं के अनुसार, 16 वर्षीय नाबालिग के बैग से शराब मिली, जबकि दूसरे युवक ने अपनी जैकेट में शराब छिपा रखी थी। दोनों के पास से कुल 63 पाव शराब मिलने का दावा किया गया है।

इसी दौरान जब नाबालिग की मां को बेटे के शराब के साथ पकड़े जाने की जानकारी मिली, तो वह मौके पर पहुंच गई। वायरल वीडियो में महिला बेटे को फटकार लगाती और उसकी पिटाई करती दिखाई दे रही है। वह उससे कहती सुनाई देती है कि उसने उस पर भरोसा किया था, लेकिन वह अवैध शराब के काम में लगा हुआ है। महिला ने नाबालिग के साथ मौजूद युवक को भी जमकर फटकार लगाई। घटना का वीडियो रविवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नवरात्रि के पहले दिन जहां श्रद्धालु मंदिरों में जल अर्पित करने पहुंच रहे थे, वहीं ये लोग शराब लेकर जा रहे थे। पकड़े गए युवक की पहचान अभिषेक यादव, निवासी खमरिया, के रूप में बताई गई है। वह कथित तौर पर तेंदूखेड़ा से रामदेही की ओर शराब ले जा रहा था। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मामले की सूचना तेंदूखेड़ा पुलिस को दी है। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है। शराब की बरामदगी और मामले में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर होगी।


By - sagar tv news
12-Oct-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.