Sagar - मोतीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के बेटे समेत दो युवकों की गई जान, हार्वेस्टर से टकराई बाइक
सागर के मोतीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय राजपूत के बेटे की सड़क हादसे में दुखद जान चली गयी। इसके अलावा एक और भी युवक ने दम तोड़ा। जबकि दो अन्य युवक इस हादसे में घायल हुए जिन्हे मामूली चोटें आई थी। बताया जा रहा है की एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों के चिरागों को बुझा दिया। ये घटना सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में हुई। जहां बीना-मुहासा मार्ग पर स्थित नौगांव के पास हार्वेस्टर से बाइक की टक्कर हो गयी। जो इतनी जबरदस्त थी की पहले प्रधान आरक्षक के बेटे अमर राजपूत की जान चली गयी। वहीं उसका साथी अभिराज सिंह यादव गंभीर घायल हुआ था। जिसे बीएमसी भेजा गया था। हालत गंभीर होने के चलते उसे भोपाल रैफर किया गया। लेकिन रास्ते में उसकी जान चली गयी। इसके अलावा दो अन्य युवक भी घायल हुए थे।
बताया जा रहा है की नौगांव के पास तेज रफ्तार हार्वेस्टर से बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी थी। जिससे दो युवक अमर राजपूत और अभिराज यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्होंने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक चार युवक बाइक से बीना से मुहासा माता की स्थापना के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी नौगांव के आगे सामने से आ रहे हार्वेस्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सागर के मोतीनगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय राजपूत के 20 साल के बेटे अमर राजपूत की जान चली गई थी। वहीं गंभीर घायल अभिराज सिंह यादव को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर रेफर किया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आईं थीं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।------