सूने मकान में हुई लाखों की चोरी, वापिस लौटते ही उड़े होश, 5 तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत नगदी चोरी
परिवार किसी काम से घर पर ताला डालकर बाहर गया हुआ था। जहां चोरों ने सूना घर पाकर धाबा बोल दिया और ताले चटकाने के बाद पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी समेत पचास हजार रूपये नगदी ले उड़े। परिवार जब वापिस पहुंचा तो नज़ारा देखकर होश उड़ गए। चोरी की ये वारदात छिंदवाड़ा जिले के धर्मटेकड़ी चौकी पुलिस अंतर्गत मिश्रा कॉलोनी से सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
बताया जा रहा है की मकान मालिक लक्ष्मीचंद काम के सिलसिले में बालाघाट गए हुए थे। घर सूना था जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। देर रात करीब 12 बजे बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ा इसके बाद अलमारी में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया। शुरूआती जानकारी के लिहाज से बताया गया की चोर करीब पांच तोला सोना, आधा किलो चांदी और लगभग 50 हजार रुपए नकदी ले गए। सूचना मिलने के बाद धर्मटेकड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य जुटाए गए।
मामले में पुलिस का कहना है की मिश्रा कॉलोनी के एक सूने मकान में चोरी की सूचना मिली थी। परिवार के सदस्य बालाघाट गए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की पतासाजी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल पुलिस के सामने इस चोरी का खुलासा करने की चुनौती बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सूने मकान में हुई चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे रहे हैं। देखने वाली बात होती है की आखिर पुलिस को कब तक सफलता हाथ लग पाती है।